पाटन। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ईट भट्ठों में प्रतिबंधित लकड़ी अर्जुन (कौहा) उपयोग धड़ल्ले के साथ किया जा रहा है। साथ ही अवैध खनन से बरसात में खेतो की पानी बहाव की दशा दिशा बदल जाती है । जिसके वजह से अन्य खेत वाले किसानों को खेत मे पानी भराव से नुकसान होता है।
ग्राम निपानी के नटपारा पहुच मार्ग की किनारे मिट्टी खुदाई होने से वहां पर सड़क संकरी हो चुकी है। जिसके कारण आवागमन करने में काफी परेशानी होती है। कृषि कार्य के के लिये बैल गाड़ी,ट्रेक्टर, हार्वेस्टर ले जाने किसानो को परेशानी होती है। नर-नारी धान की खेती करने वालो किसानों का मानना है कि भठ्ठे के पास की गर्म तापमान वजह से फसल पकने के समय मे जल्द ही लू लग जाने धान की पैदावार में कमी का अनुमान है। इस पर खनिज विभाग व वनविभाग के अधिकारी मौन है।साथ ही किसान व ग्रामीणजन इस रोड को डामरीकरण की मांग कर रहे है।

