पाटन–भक्त गुहा निषाद जयंती ग्राम सोनपुर में मनाई गई मुख्य अथिति मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा थे अध्यक्षता जनपद सदस्य मीरा बाई सिन्हा विशेष अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौशल चन्द्राकर, सरपंच गीतेश्वरी सिरमौर,उप सरपंच राजेन्द्र निषाद विशेष रूप से उपस्थित रहे,, मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने कहा कि समाज मे संगठन है तो इससे बड़ा कोई नही यह समाज वह जिसने भगवान राम को पार लगयाहै भगवान तो भक्त को ही बड़ा मानते है निषाद समाज में भगवान स्वयं विराजते हैं श्री वर्मा ने कहा कि आपके एक वोट से भूपेश बघेल को दो पद दिया है आपकी सभी मांग प्राथमिकता पूरी की जाएगी।
विशेष अतिथि कौशल चन्द्राकर ने कहा कि निषाद समाज का गौरव बहुत ऊंचा है पुरातन काल से यह समाज नदी के माध्यम से आवागमन करते आ रही है यह समाज तो भगवान को भी नदी पार कराया है उन्होंने समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला जनपद सदस्य मीरा सिन्हा ने कहा कि निषाद समाज बहुत ही सरल सीधा है जो सदियों पुर्व से ही समाज मे अपने दायित्व का निर्वहन करते आ रहे है श्रीमती सिन्हा ने निषाद समाज के भवन में बाउंड्रीवाल एवं अतिरिक्त कमरा निर्माण की मांग मुख्यमंत्री के ओएसडी से किया।
मोतीराम निषाद ने कविता के माध्यम से गुहा जयंती की बधाई दी,, मंच संचालन सुनील सिन्हा ने किया।
जयंती समारोह में स्थानीय अध्यक्ष कुंज लाल निषाद, कृष्णा निषाद,हुलास निषाद,नारद निषाद,उत्तम निषाद,नरेश निषाद,ढाल सिंह निषाद,गौकर्ण निषाद, नन्द कुमार झगगर,पूर्व जनपद सदस्य सन्त राम कुम्भकार,तेजराम सिन्हा ,तोरण सिन्हा, शुकवारो बाई निषाद,सरस्वती निषाद,कुमारी बाई निषाद के अलावा समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे।
आपके एक वोट से भूपेश बघेल को दो पद दिया है आपकी सभी मांग प्राथमिकता पूरी की जाएगी।
