पाटन। ग्राम बोरेंदा में आज निषाद समाज द्वारा गुहा निषाद जयंती का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में आदरणीय मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री आशीष वर्मा थे। अध्यक्षता तहसील निषाद समाज के अध्यक्ष देव कुमार निषाद जी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू रहे। विशेष अतिथि के ग्रुप में रमन टिकरिहा सभापति ज प, योगेश्वरी साहू जनपद सदस्य, कौशल चंद्राकर, कमलेश वर्मा, टूमेश्वर साहू सरपंच, नरेंद्र साहू सुनीता यादव पूर्व सरपंच मंचासीन थे।
ओएसडी श्री वर्मा जी ने कहा संत गुहा निषाद जी भगवान श्री रामचंद्र जी के अनन्य भक्त थे।लेकिन दुनिया को पार लगाने वाले भगवान को भी गुहा निषाद जी सहारा लेना पड़ा और नौका से पार लगाने शुभ अवसर मिला।
तहसील निषाद समाज अध्यक्ष देव कुमार ने कहा हमारा सौभाग्य है कि हमारे निषाद समाज के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी ने बहुत ही कार्य किए है जिसके लिए समाज के तरफ से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि निषाद समाज हमेशा मेहनत, लगन और ईमानदारी का प्रतीक है जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर नरसिंह निषाद, चोवा राम निषाद, गणेश निषाद युवराज निषाद, तेजराम सिन्हा, संतोष निषाद, नेतराम निषाद, ईश्वर यादव, धनीराम निषाद, डॉ ललित निषाद सहित समाज के सभी बंधु,माताएं एवं समस्त ग्रामवासी सम्मिलित हुए।
निषाद समाज हर क्षेत्र में तरक्की करें भूपेश सरकार की प्राथमिकता -आशीष वर्मा
