मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी मानव जीवन का आदर्श है-अशोक साहू

पाटन। असोगा में आज से दो दिवसीय भव्य संगीतमय रामधुनी सम्मेलन का आयोजन की शुरुवात मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू, अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरीहा ने दीप प्रज्वलन कर किया।
उपाध्यक्ष अशोक साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि राम नाम की अनवरत गंगा पुरे छत्तीसगढ़ में बह रही है हमारी छत्तीसगढ़ सरकार भी राम वन पथ गमन के माध्यम से संस्कृति एवं आस्था का एक अभूतपूर्व कार्य कर रही है।
जप सभापति रमन टिकरिहा ने असोगा ग्राम में आयोजित रामधुनी सम्मेलन को समरसता का एक माध्यम बतलाया।
इस अवसर पर अशोक रिंगवानी सरपंच,रमेश टंडन, सत्यनारायण टिकरिहा,धनंजय वर्मा,श्याम सुन्दर साहू,रमेश साहू,बिनु शर्मा,नरोत्तम धनकर,नारद साहू,दयालु साहू,रामसिंग अंगारे,कला साहू, थानू राम देवांगन,पंचगण,आयोजक समिति सदस्य सहित ग्रामवासी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *