नवागांव की बरसों पुरानी मांग पूरी हुई,घर घर पहुँचेगा पेयजल-आशीष वर्मा

  • पानी टँकी सहित अनेक कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ

मनीष चन्द्राकर
जामगांव आर-
-दक्षिण पाटन के ग्राम पंचायत नवागांव बी में बहुप्रतीक्षित आवर्धन जल प्रदाय योजना का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने किया,इस दौरान उन्होंने गांव में खुला कलामंच एवं यात्री प्रतीक्षालय का उद्घाटन तथा सीसी रोड निर्माण,महारपारा में सामुदायिक भवन व सामुदायिक शौचालय निर्माण का शिलान्यास भी किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने किया,जनपद सदस्य रूपचंद साहू,जोन प्रभारी रूपेंद्र शुक्ला, कांग्रेस नेता भेष आठे, अमित अग्रवाल भी बतौर अतिथि मंचासीन रहे ! मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि नवागांव में 50 हजार लीटर की क्षमता वाला पानी टँकी बनने से गांव की बरसों पुरानी समस्या दूर होगी,घर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचेगा,उन्होंने कहा कि पाटन क्षेत्र में अमलेश्वर से लेकर आगेसरा तक सभी गांवों में विकास की धारा सतत प्रवाहित हो रही है,जिससे अंचल के गांवों की मूलभूत सुविधा का समुचित विस्तार हो रहा है !
कांग्रेस नेता रूपेंद्र शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के भुपेश बघेल के सद्प्रयास से छत्तीसगढ़ की संस्कृति पुनर्जागृत हुआ है ! जिपं उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि वर्तमान में पाटन क्षेत्र में 12 करोड़ के नए निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है जिससे गांवों में तेजी से विकास होगा! इस अवसर पर सरपँच चंद्रभान साहू,युवराज साहू,रमेसर साहू,जीवधन साहू,नीलेश जैन,बिशेश्वर साहू,होरीलाल साहू,नेतराम निषाद,रफीक खान,रेवा साहू,नरेंद्र साहू,तुषार कामड़े,उत्तम साहू,कार्तिक टण्डन,रिखी नारंग,माखन साहू,सुनील बम्बोडे,नीलकंठ यादव सहित अन्य बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *