दुर्ग:-पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपने ही द्वारा तैयार किये गए जंगल के बीच पर्यावरण प्रेमी ट्रीमैन गैंदलाल देशमुख पंच तत्व में विलीन हो गए।इस दौरान उनके परिजनों, पर्यावरण प्रेमियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मिलकर उनकी स्मृति में बरगद का पौधा रोपित किया।लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में गैंदलाल द्वारा दिये गए योगदान को याद किया।

पेड़ वाले बाबा के निधन पर पर्यावरण प्रेमी दुखी”
छत्तीसगढ़ के ट्री मेंन के नाम से मशहूर बुजुर्ग गेंदलाल जी देशमुख के निधन के निधन पर छत्तीसगढ़ अंचल के पर्यावरण प्रेमी दुखी है,ग्राम कोड़िया निवासी देशमुख जी ग्राम कोड़िया में बहुत मेहनत कर खाली जगह जो पांच एकड़ का था उसमें उन्होंने जो जंगल बनाया वो देखने से नही लगता कि कोई व्यक्ति ने बनाया होगा,वर्तमान समय मे एक पेड़ लगाना मुश्किल महसूस होता है वही उन्होंने हजारो पौधों को पाला,जिसके लिए उन्होंने तन,मन,धन,लगा दिया,वे पेड़ो के लिए जिये,,94वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ,पर्यावरण मित्र भिलाई,हितवा संगवारी ,सृजन शील युवा संघठन पिसे गांव ,के संस्था सहित अनेक पर्यावरण प्रेमियों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है जिनमे रोमशंकर यादव ,ललित वर्मा,हरीश वर्मा,जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,जनपद के कृषि विभाग के सभापति राकेश हिरवानी , जनपद सदस्य रूपेश देशमुख , पुरेन्द्र देशमुख,महेंद्र सिन्हा,सरपंच चंद्रभान सारथी,घनश्याम गजपाल,पूर्व सरपंच राधेलाल साहू,पूर्व जनपद सदस्य भारत चंद्राकर, जितेंद्र निर्मलकर पूर्व अध्यक्ष धोबी समाज,राजेन्द्र वर्मा,प्रेम मढरिया,रूपेंद्र वर्मा,,विपिन वर्मा,महेश चंद्राकर,नरेंद्र राणा,टीकाराम साहू,अजय चंद्राकर,पवन चंद्राकर,रामजी ठाकुर,कमलेश हिरवानी,जय वर्मा,सुधीर बंछोर,शिव चंद्राकर,दीपक वर्मा,सोहन चंद्राकर,गोविंद साव,नागेंद्र मरावी,राजू वर्मा,देवेंद्र तिवारी,बालूराम वर्मा,चंद्रभान ठाकुर,,चुम्मन देशमुख,पूर्व पार्षद रिसाली,रिखी छत्रिय,केशव बंछोर,ज्ञान प्रकाश साहू,बी एस एन एल के महा प्रबंधक भारत भूषण वर्मा,सहित गांव वासियो ने उन्हें नमन किया है।
