7 पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग से आदेश जारी हुआ है। 7 पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उप पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के नाम शामिल हैं।
जारी आदेश अनुसार राज्य शासन एतद्द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के निम्नांकित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक / उप पुलिस अधीक्षकों को प्रशासनिक आधार पर उनके नाम के सम्मुख कालम 4 में दर्शित स्थान पर तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है।

सीडी तिर्की को एडिश्नल एसपी मुंगेली से रायपुर पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। वहीं पंकज कुमार शुक्ला को एडिश्नल एसपी कोरिया से एडिश्नल एसपी बीजापुर, अनिल सोनी को एडिश्नल एसपी कवर्धा से एडिश्नल एसपी जांजगीर, संजय कुमार महादेवा एडिश्नल एसपी जीपीएम से एडिश्नल एसपी मुंगेली, मधुलिका सिंह को एडिश्नल एसपी जांजगीर से एडिश्नल एसपी कोरिया बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *