कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा द्वारा महिला समूहों को पोषण वाटिका की दी

पाटन। विकासखण्ड पाटन के मगरघटा के महिला समूह को कृषि विज्ञान केन्द्र और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा पोषण वाटिका का ऑडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
जिसमे कृषि विज्ञान केन्द्र से वैज्ञानिक डॉ ईश्वरी साहू (विषय वस्तु विशेषज्ञ) व रिलायंस फाउंडेशन से मिथलेश साहू(प्रोजेक्ट मैनेजर), प्रोग्राम सपोर्टर डायमंड सिंह और मगरघटा के महिला समूह प्रोग्राम में शामिल हुए।
इस प्रोग्राम में सभी महिलाएं बाड़ी में रह कर सब्जी संबधित समस्या के बारे में चर्चा किए।

किसानो ने टमाटर, बैगन, पालक, मिर्च इत्यादि सब्जी होने की समस्या, फल छेदक और चूसक कीट और बीमारी व खाद इत्यादि के बारे में चर्चा किए।
डॉ ईश्वरी साहू ने महिलाओं द्वारा पुछे प्रश्नों का उत्तर एक एक कर के समस्या का निवारण दिए।
साथ ही महिलाओं ने फसलों में लगने वाली कीट रोग व खाद इत्यादि के बारे में जानकारी ली, डॉ ईश्वरी ने सब्जी मे फूल गिरने की अवस्था में बोरान का प्रयोग करने की सलाह दी गई।
साथ ही मिथलेश साहू द्वारा किसानो को संचार माध्यम के द्वारा विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *