पटवारी मंजू तिवारी को कलेक्टर दुर्ग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया

दुर्ग। दुर्ग तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 19 कुरूद में पदस्थ पटवारी मंजू तिवारी को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में उनका कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग रहेगा। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटवारी मंजू तिवारी की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें आ रही थी नामांतरण बंटवारा सहित कई गंभीर प्रकरणों का निराकरण समय पर नहीं किया जा रहा था। तो दूसरी तरफ पटवारी के द्वारा तहसीलदार के आदेश की अवहेलना करते हुए आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा था। तहसीलदार के आदेश बावजूद पटवारी ने रिकार्ड दुरुस्त नहीं किया शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी कलेक्टर अरुण वर्मा के नेतृत्व में जांच के लिए टीम बनाई गई जांच में बात सामने आई कि उक्त पटवारी के द्वारा अपने कार्यों को लेकर गम्भीर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *