भारतीय जनता पार्टी दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय तीनो मंडल की संयुक्त बैठक सम्पन्न

उतई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ व जिला दुर्ग के दिशा निर्देश पर किसान की मांगों को लेकर 13 जनवरी को तहसील कार्यालय पर विधानसभा स्तरिय व 22 जनवरी को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रर्दशन व घेराव किया जायेगा।
इस आव्हान को लेकर दुर्ग ग्रामीण के तीनों मंडल, उतई मंडल, अंजोरा मण्डल, रिसाली मण्डल की संयुक्त बैठक सरस्वती शिशु मंदिर उतई में सम्पन्न हुआ।
बैठक में मुख्यरूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशीला साहू,दुर्ग जिला महामंत्री ललित चंद्राकर , इस कार्यक्रम के प्रभारी जागेश्वर साहू, सह प्रभारी प्रेम नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष थानुराम साहू, पूर्व भिलाई जिला महामंत्री खिलावन साहू, उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, रिसाली मंडल अध्यक्ष राजू पांडे, पूर्व उतई मंडल अध्यक्ष अनिल साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य माधव देशमुख, अंजोरा महिला मोर्चा श्रीमति रेखा यादव, अंजोरा महिला मोर्चा मंत्री दिव्या साहू सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *