रेवेन्द दीक्षित
छुरा। ग्राम खड़मा में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में उद्घाटन मैच खड़मा ग्रामीण तथा कर्मचारी एकादश के बीच खेला गया जिसमें ग्रामीण टीम ने ग्यारह रनों से रोमांचक जीत दर्ज की।विदित हो कि!प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अवध राम साहू एवं प्रेमाराम कंवर सरपंच ग्राम पंचायत खड़मा के कर कमलो से हुआ।इससे पूर्व अतिथियो द्वारा पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर औपचारिक शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर खेलो के महत्व उसके लाभ तथा जीवन में उनके अनुप्रयोग पर चर्चा की गयी तथा खिलाड़ियो को खेल भावना से खेलते हुए मैत्री एवं सद्भावना के साथ व्यक्तित्व विकास करने का आह्वान उद्बोधनकर्ताओ द्वारा किया गया।सौहार्दपूर्ण माहौल में खेले गए इस मैच में ग्रामीण टीम के कप्तान तिलेन्द्र साहू ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया और कर्मचारी एकादश को क्षेत्ररक्षण का मौका दिया।कर्मचारी एकादश की ओर से कमलेश ध्रुव,मंगलमूर्ति,जागेश्वर,प्रेमलाल,मनहरण,आर आर माण्डले,मनेन्द्र साहू,सुखसागर तथा छबिराम का प्रदर्शन सराहनीय रहा वहीं विजेता ग्रामीण टीम के लिए शेखर साहू,शीबू,कमलेश,की भूमिका महत्वपूर्ण रही। आलराउंडर प्रदर्शन के लिए गोविंद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।वर्षो बाद अपने मैदान में उतरने से अभिभूत पुराने खिलाड़ियो ने आयोजनकर्ताओ को शुभकामना देते हुए हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु छबिराम साहू,राहूल,आकाश की सभी ने प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
