? जिला संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद
देवभोग विकासखंड मुख्यालय धुपकोट जहाँ नववर्ष में बांध को लेकर फेमस हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर सागौन के तस्ककरी के मामले भी रुक नही रहे है इन दिनों वन विभाग बडी कारवाई एक्शन मोड में नजर आ रहा है लगातार कार्यवाही कर रहा है
सागौन तस्कर पर नकेल कसने वन विभाग का गस्त लगातार जारी है आपको बताते चलें की गरियाबंद जिले के वनमण्डलाधिकारी मयंक अग्रवाल जी के निर्देशानुसार इंदागांव देवभोग रेंज में पदस्थ वन परीक्षेत्र अधिकारी नागराज मंडावी के कुशल नेतृत्व में सहायक वन परीक्षेत्र अधिकारी देवभोग दिनेश चंद्र पात्र द्वारा टीम गठित कर धूप कोट बीट के अंतर्गत पीठापारा उड़ीसा सीमा अति संवेदनशील क्षेत्र का रात्रि गश्त किया गया रात्रि गश्त के दौरान बाइक सवार तस्कर 5 नग सागौन चिरान लेकर छत्तीसगढ़ से उड़ीसा की और अवैध रूप से परिवहन कर रहा था एवं दूर से वन कर्मियों को देखकर वनोपज को नीचे फेंक कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया
वन कर्मियों द्वारा 5 नग सागौन चिरान को जप्त कर वन परिसर देवभोग लाया गया और विधिवत कार्रवाई की गई जप्त 5 नग सागौन चिरान की कीमत वन विभाग ने लगभग ₹7000 आंका है।
अक्सर सीमावर्ती इलाकों में आये दिन तस्ककरी के नए नए मामले आते रहते है क्योंकि आरोपी तस्कररियो को भागने में आसानी होता है जरूरत है इन सवेंदनशील इलाको में परमानेंट चौकी बैठाने की जिससे कि तस्ककरी के मामलों में त्वरित कार्यवाही हो सके आरोपियों को वन विभाग पकड़ सके
