? जिला संवाददाता कृष्ण कांत त्रिपाठी गरियाबंद
गरियाबंद। क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे धान की अफरा तफरी को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर तरह से चौकसी बरती जा रही है, इसी चौकसी के फलस्वरूप मुखबिर सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रात के अंधेरे में अफरा तफरी कर रहे 80 कट्टा धान को कुलेश्वर निषाद पिता घुरू निषाद निवासी मालगांव के कब्जे से जप्त किया गया है। उक्त धान को जप्त कर सुरक्षार्थ रखवाया गया है, तथा वास्तविकता की जांच में राजस्व एवं पुलिस विभाग जुटी हुई है।
उक्त कार्यवाही में संयुक्त टीम से तहसीलदार श्री सिद्दीकी, थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो, सउनि प्रहलाद ठाकुर, शंकर लाल सिदार, आर0 सतीस साहू, पूरण साहू की सराहनीय भूमिका रही।
