पंचायत सचिवों ने प्रदेश सरकार को बताया कंगाल, वित्त कोष में दान करने के लिए मांगी भीख, कहा- “बहरा हो गया है प्रशासन,

जशपुर। प्रदेश में पंचायत सचिव कई दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं | साथ ही रोजगार सहायक संघ भी हड़ताल में शामिल है। सचिवों की हड़ताल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है । वहीं शुक्रवार को तो संघ ने प्रदर्शन करने के अनोखा तरीका ही निकाल लिया। जिसे देखकर एक बार तो सब हैरत में पड़ गए |

पंचायत सचिवों से जब हमने बात की को उन्होंने बताया “वे भीख मांगने गए थे, क्योंकि रोजगार सहायक और सचिव 26 दिसंबर से हड़ताल पर बैठे हैं। आज पूरे 14 दिन हो गए लेकिन शासन बहरा हो चुका है और उनकी मांगों को सुनने वाला कोई नहीं है।शासन के पास वित्तीय कोष की कमी हो गई है, इसलिए अब हम भीख मांग कर शासन के वित्त कोष में पैसे जमा करेंगे।

पंचायत सचिवों ने कहा कि अगर अब उनकी मांग स्वीकृत नहीं की जाती है, तो उनका यह आंदोलन उग्र रूप धारण करेगा।पंचायत सचिव ने अपने कल के कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि वे 9 जनवरी को घंटी और थाली बजाकर प्रशासन का विरोध जताएंगे । इसके साथ ही 11 तारीख को भैंस के आगे बीन बजाई जाएगी। वहीं 12 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक भी क्रमिक रूप से भूख हड़ताल करेंगे।इसके अलावा 25 से 26 जनवरी को रायपुर जिले में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें उनका पूरा परिवार भी शामिल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *