भिलाई नगर । 3 वर्षीय मासूम सगी बेटी के साथ बलात्कार कर वर्ष 2018 से फरार आरोपी को दुर्ग कोतवाली पुलिस द्वारा हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के पश्चात आरोपी को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि डिपरापारा गांधी चौक दुर्ग दुर्ग निवासी आरोपी रूपनारायण महिलांगे वर्ष 2018 में अपनी सगी बेटी 3 वर्षीय मासूम के साथ बलात्कार करने के बाद फरार था । दुर्ग कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हैदराबाद में है। इस पर टीम गठित कर हैदराबाद भेजा गया। हैदराबाद से आरोपी रूपनारायण महिलांगे को गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया । आरोपी के खिलाफ धारा 376, 511, 3ग ,4 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया । जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।आरोपी को गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल में उप निरीक्षक सरोज चावरे, प्रधान आरक्षक संतोष पांडे ,आरक्षक तिलेश्वर राठौर, ललित साहू एवं विक्रांत यदु की सराहनीय भूमिका रही।
