रायपुर । राजधानी के रिहायसी इलाके में आज तड़के सुबह एक युवक की जली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आशंका है कि, युवक की पहले हत्या कर उसे जलाकर शिनाख्त छुपाने की कोशिश की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर जाँच प्रारंभ कर दी है। घटना स्थल पर मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस संभवत: मुंगेली जिले के युवक के होने की आशंका व्यक्त कर रही है। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की बताई जाती है। डीडी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक योगिता खापर्डे ने बताया कि, सुबह सूचना मिली कि, गोकुल नगर सोसायटी रिहायसी इलाके के पास एक खाली मैदान में युवक की अर्धजली जली लाश मिली है। लोगों की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले व डीडी नगर थाना स्टाफ घटना स्थल पर पहुँचा। पुलिस को शव के पास खून से सना हुआ सीमेंट का एक पत्थर भी मिला साथ ही शव के शरीर पर कई जगहों पर जख्मों के निशान पाये गये इससे पुलिस आशंका जता रही है कि, संभवत: पहले युवक से विवाद किया गया उसके बाद उसे चोट पहुँचा कर जिन्दा जला दिया गया। एफएसएल की टीम भी पहुँच गई। थाना प्रभारी योगिता खापडऱ्े के अनुसार घटना स्थल पर मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान मुंगेली जिले के फुलवारी गाँव का 31 वर्षीय ओकोली केवरकर के रूप में फिलहाल की जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले को शीघ्र ही सुलझा लिया जायेगा। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
राजधानी के रिहायसी इलाके में आज तड़के सुबह एक युवक की जली लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
