छुरा। गरियाबंद जिले के युवा नेता सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता आकाश दीक्षित जिले के फिगेंश्ववर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेलर में रात्रिकालीन प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में शामिल हुए। दीक्षित ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की समस्त गांव वासियों को बधाई दी। कहा कि क्रिकेट अब शहरों का खेल नहीं रहा गया है। जिले के खिलाड़ियों में भी है प्रतिभा है कि बात राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें दीक्षित ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को कभी भी आगे बढ़ने के लिए कोई मदद चाहिए तो वह हमेशा सहयोग के लिए तत्पर है। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को ऊंचाइयों को प्राप्त करने में अब कोई भी कठिनाइयां रोक नही सकती। समस्त ग्राम वासियों वह समिति सदस्यों का सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया
प्रतिभावान खिलाड़ियों को ऊंचाइयों को प्राप्त करने में कोई भी कठिनाइयां रोक नही सकती
