पाटन।शा.उ.मा.वि.सेलूद(बालक) के NCC कैडेट्स द्वारा छत्तीसगढ़ घुड़सवार रेजीमेंट NCC अंजोरा के राष्ट्रीय स्मारकों के रखरखाव कार्यक्रम के अंतर्गत बजरंग चौक सेलूद में स्थित मिनी माता की प्रतिमा व बाजार चौक में स्व.उदयराम स्मृति कुंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,पूर्व विधायक स्व उदयराम वर्मा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छन्नूलाल वर्मा की प्रतिमा व आसपास स्थल की साफ-सफाई की एवं स्वच्छ भारत अभियान के विषय में जन-जागरण करने हेतु रैली का आयोजन किया गया। आयोजन में प्राचार्य बंजारे मैडम, उपप्राचार्य एल. एन. साहू की विषय भूमिका रही।यह जानकारी केयर टेकर प्रवीण कुमार वर्मा द्वारा दी गई।
सेलूद कैडेट्स ने महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई किया
