छ.ग.राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष 08 जनवरी को गरियाबंद आयेंगे

? जिला संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) थानेश्वर साहू 08 जनवरी को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री साहू 08 जनवरी 2021 को प्रातः 10 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे सर्किट हाऊस गरियाबंद पहुंचेंगे। वे यहां पर दोपहर 12ः10 बजे से पिछड़ा वर्ग के समाज प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट/चर्चा करेंगे। वे अपरान्ह 02 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। समीक्षा बैठक पश्चात अपरान्ह 4ः30 बजे प्रेस से चर्चा करेंगे। छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री साहू शाम 05ः30 बजे कार द्वारा गरियाबंद से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *