मुड़पार में मोटर साईकिल में अवैध शराब बेचने वाले गिरफ्तार

पाटन। उतई थाना अतंर्गत ग्राम मुड़पार में एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा। आरोपी को उतई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत मुड़पार में ग्राम पंचायत द्वारा अवैध शराब बेचे जाने वालों की जानकारी देने पर पंचायत द्वारा 10 हजार रुपये की इनाम देने की घोषणा की गई थी। ग्राम मुड़पार के ओंकार बालकिशोर होंडा मोटर सायकिल क्रमांक CG07 बीआर 9932 में अवैध शराब बिक्री कर रहा था। जिसे शराब बेचते हुए मंगलवार को पकड़ा गया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उतई थाना ले जाया गया है।
ग्रामीणों ने बतलाया कि ओंकार बालकिशोर पहले भी अवैध शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार हो चुके है। वे आदतन अवैध शराब बेचने का काम करते आ रहे है। सरपंच किशन भारती ने कहा कि गांव में अवैध शराब बेचे जाने की जानकारी मिलते ही पकड़वाने वाले के लिये 10 हजार रुपये की इनाम की घोषणा की गई थी।

गाँव मे अवैध रूप से आसानी से शराब मिलने से युवा कम उम्र के बच्चे शराब के नशे की आदी हो रहे है। शराब पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी हो गया है। अवैढ़ शराब के कारण गावों में हमेशा अशान्ति का माहौल बना रहता है। बच्चे आपराधिक कार्य करने से भी पीछे नही हटते। नशे में कई आपराधिक काम को अंजाम देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *