? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद। जल,जंगल,जमीन एवं प्राकृतिक संसाधनों पर ग्रामसभा सभा का अधिकार सहित विभिन्न जन हितेषी कार्यक्रमों में अपनी आवाज बुलंद करने वाले खोज एवं जन जागृति समिति मैनपुर और चार्टड अकॉउंटेण्ट ग्रुप रायपुर के सेवाभावी समाज सेवी कार्यकर्ताओं के द्वारा गरियाबंद ब्लॉक के आमामोरा पंचायत के 200 परिवारों को कंबल का वितरण किया गया। कड़ाके के ठंड मे आदिम जनजाति कमार परिवारों को गर्म कपड़ों की बेहद जरूरी होती है।जिनकी आवश्यकताओं को समझ कर 200 परिवारों को कंबल का वितरण किया गया। इसके अलावा बच्चों को कपडा़ भी वितरण किया गया। इस नेक कार्य के लिए खोज एवं जन जागृति संस्था मैनपुर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट ग्रुप रायपुर को क्षेत्रवासियों ने हृदय से धन्यवाद संप्रेषित किए हैं।

