आरंग -जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण कुर्रे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महा अभियान चल रहा है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के लगातार किसान हितेषी फैसलो ने मोदी सरकार को विचलित कर रखा है।
छत्तीसगढ़ के किसान आज अपनी आय दोगुनी करने की ओर बढ़ रहे हैं यही कारण है कि मोदी सरकार छत्तीसगढ़ राज्य से भेदभाव कर रही है। धान खरीदी को प्रभावित करने छत्तीसगढ़ सरकार को पर्याप्त बारदाना नहीं दे रही वहीं भारतीय खाद्य निगम को धान लेने अब तक अनुमति नहीं दी है।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी प्रभावित होगी जिससे कि किसानों को बड़ी समस्या होगी, जिसे देखते हुए भूपेश सरकार काफी गंभीर है । अगर हालात नहीं सुधरे तो मोदी सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में दिल्ली कूच करेगी। किसानों के हित के लिए पार्टी हर जंग लड़ने को तैयार है। किसान विरोधी मोदी सरकार को नींद से जगाने दिल्ली में डेरा डालने कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है । उन्होने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और छत्तीसगढ़ में विपक्ष में बैठी भाजपा नहीं चाहती कि किसानों की समस्याये दूर हो , भाजपा केवल किसानों को लेकर राजनीति करना जानती है भाजपा किसानों को केवल वोट बैंक समझती है।
भूपेश सरकार के लगातार किसान हितेषी फैसले से आज छत्तीसगढ़ का अन्नदाता खुश है: नारायण
