?ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज 14 किलोमीटर दुर ग्राम मोंहदा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष तथा ग्राम पंचायत मोंहदा के पंच नुतन मरकाम दिव्यांग जिसकी उंचाई महज 02 फुट है नुतन मरकाम प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पांढी व राष्ट्रीय महासचिव एकता ठाकुर के क्षेत्र के दौरे पर जब पहुचे तो ग्राम धवलपुर में अपने समर्थकों के साथ जोरदार फुलमाला से स्वागत किया तो युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोकों पांढी नुतन मरकाम के हौसले को देखते हुए उनके जज्बे को सलाम करते हुए उन्हे गोद में उठा लिया और कहा कि नुतन मरकाम की कद को न देखे इनके संघर्ष और जज्बा को सलाम करने की जरूरत है, यह दिव्यांग युवक ग्राम मोंहदा से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष है, और लगातार ट्राईसिकल व अन्य साधनों के माध्यमों से गांव गांव पहुचकर कांग्रेस के नितियों और सरकार की योजनाओं के बारे में लोगो को जागरूक कर रहे है ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इनके द्वारा युवा कांग्रेस में जोडा जा रहा है।
23 वर्षीय महज दो फुट के दिव्यांग नुतन मरकाम जो पिछले त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव में वार्ड क्रमांक 2 से अपने निकटम प्रतिद्ववंदी को 39 मतों से पराजित कर पंच पद का चुनाव भी जीते है, और ग्राम मोंहदा ग्राम पंचायत के इन्हे युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, नुतन मरकाम ने बताया कि वे 2016 से फेसबुक व वाटसआप सोशल मिडिया के माध्यम से कांग्रेस के नीतियों और विचारों से लोगो को अवगत करा रहे है, साथ ही जब से उन्हे युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, लगातार युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनके द्वारा कार्य किया जा रहा है, उनके इस कार्य में गरियाबंद ग्रामीण युवा कांग्रेस के अध्यक्ष यंशवंत यादव , चन्नु यादव स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताआें द्वारा हमेशा सहयोग किया जाता है।
