भिलाई। स्मृति नगर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर हृदयानंद सिंह पुलिस विभाग 40 वर्षो तक अपनी सेवाएं देने के बाद आज 31 दिसम्बर 2020 को रिटायर्ड हुए।
एसआई एचएन सिंह 01/08/1980 में शासकीय रेल्वे पुलिस, रायपुर में आरक्षक के पद पर भर्ती होने के साथ ही अपनी नौकरी की शुरुआत की थी, 14 वर्षो तक जीआरपी के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं देने के बाद वर्ष 1994 में पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार इन्हें जिला पुलिस में दुर्ग रेंज में तबादला हुआ। वर्ष 1987 में इन्हें प्रमोट कर आरक्षक से प्रधान आरक्षक बनाया गया। वर्ष 2008 में इन्हें प्रमोशन मिला और यह प्रधान आरक्षक से एएसआई बने साथ ही इन्हें वर्ष 2009 कबीरधाम जिले में पोस्टिंग मिली। कबीरधाम में कुछ माह सेवाएं देने के बाद यह अटेचमेंट में दुर्ग जिला आ गए। दुर्ग जिला में पदस्थापना के दौरान इन्होंने दुर्ग कोतवाली, सुपेला, उतई, अंडा, वैशाली नगर, पुरानी भिलाई, जेवरा-सिरसा, स्मृतिनगर थानों/चौकियों में अपनी सेवाएं दी। यह अंडा थाना, वैशालीनगर चौकी, स्मृतिनगर चौकी के प्रभारी भी रहे। वर्ष 2020 में पुनः इनका प्रमोशन हुआ और यह सब-इंस्पेक्टर बने साथ ही सितंबर 2020 से आज दिनांक तक स्मृतिनगर चौकी प्रभारी है और आज रिटायर्ड हुए।
अपने 40 साल की लंबी कैरियर में इन्होंने कई सराहनीय कार्य किये जिसमे दुर्ग कोतवाली में पदस्थ रहते हुए पोल्ट्रीफार्म में मर्डर और लूट का खुलासा, पोलसायपारा में बार मालिक की हत्या, वैशाली नगर में पदस्थ रहते ट्रक लूट, 5 लाख की लूट, सुपेला में पदस्थ रहते हुए 5-6 मोटरसाइकिल में आगजनी की घटना का खुलासा, जेवरा-सिरसा में पदस्थ रहते हुए 50 पेटी शराब पकड़ने पर तत्कालीन एसपी मयंक श्रीवास्तव द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत किया गया जैसे कई कार्यो में इन्होंने सराहनीय भूमिका निभाई।
News24carate से चर्चा करते हुए एसआई एचएन सिंह कहा कि जब मैं पढ़ाई करता था तब से पुलिस में या मिलिट्री में जाने का शौक था, मेरे भाई और चाचा भी पुलिस में रहे है। सेवा की भावना से काम करने के लिए पुलिस विभाग बहुत अच्छा विभाग है। इसमें सेवा करने का भरपूर मौका मिलता है। मेरे प्रयास यही रहा कि जो कोई भी अपनी समस्या लेकर आया उसकी समस्या का तत्काल हल निकाल कर उनको राहत पहुंचाउ।
विभाग में रहते हुए वरिष्ठ अधिकारियों का हमेशा मार्गदर्शन मिला। विभाग में रहते हुए स्टॉफ या जनता से कभी कोई विवाद नही हुआ, सबके साथ मिलकर काम किया। अब रिटायर्ड होने के बाद नया जीवन परिवार के साथ शांतिपूर्ण व्यतीत करूंगा।
पुलिस विभाग में 40 वर्षो तक सेवा देने के बाद आज रिटायर्ड हुए सब इंस्पेक्टर हृदयानंद सिंह
