रिलायंस फाउंडेशन द्वारा फाउंडर दिवस के अवसर पर किसानों के समस्या का हुआ निदान

दुर्ग। जिला के धमधा ब्लाक के कुम्हारी के किसानों के साथ रिलायंस फाउंडेशन द्वारा धीरूभाई अम्बानी के जन्म दिवस पर जियो चैट वर्चुअल कैंप का आयोजन किया गया।
जिसमे कृषि विशेषज्ञ उगेंद्र पांडेय व रिलायंस फाउंडेशन से मिथलेश साहू(प्रोजेक्ट मैनेजर), प्रोग्राम सपोर्टर डायमंड सिंह और कुम्हारी के सब्जी उत्पादक किसान भाई प्रोग्राम में शामिल हुए। इस प्रोग्राम में सभी किसान अपने खेती बाड़ी में रह कर सब्जी संबधित समस्या के बारे में चर्चा किए।

किसानो ने टमाटर, बैगन, पालक, मिर्च इत्यादि सब्जी होने की समस्या, फल छेदक और चूसक कीट और बीमारी व खाद इत्यादि के बारे में चर्चा किए।
उगेंद्र पांडेय जी ने किसानों द्वारा पुछे प्रश्नों का उत्तर एक एक कर के समस्या का निवारण दिए।
साथ ही किसानों ने अपने फसलों में लगने वाली कीट रोग व खाद इत्यादि के बारे में जानकारी ली, उगेद्र जी ने किसानो को सब्जी में चूसक कीट से बचने के imidacloprid 17.58%SL को 200 मिली प्रति एकड़ से प्रयोग करने की सलाह दी गई।
साथ ही मिथलेश साहू द्वारा किसानो को संचार माध्यम के द्वारा विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *