मैनपुर क्षेत्र हरदीभाठा में कमांडो महिलाओं का गठन, हुल्लड़ बाजी करने वालो पर होगा कारवाही

? जिला रिपोर्टर तेनसिंह मरकाम गरियाबंद

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगे ग्राम पंचायत हरदीभाठा में पुलिस सखी महिला कमांडो का गठन किया जहां पुलिस सखी महिलाओं ने गांव को स्वच्छ सुन्दर व अपरिचित तत्वों के खिलाफ आवाज बुलंद करते संगठन का निर्माण किया है। इस दौरान मैनपुर महिला कमांडो अध्यक्ष पुनिया बाई यादव, सचिव कुलेश्वरी कुलदीप, उपाध्यक्ष मुस्कान बेगम, संतोषी पटेल ने महिलाओं को अपराध के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की अपील करते हुए महिला कमांडो के उद्देश्य को बताया गया। हरदीभाठा में नये पुलिस सखी महिला कमांडो में प्रमुख रूप से अध्यक्ष पुष्पाबाई सोनवानी, सचिव पदमा साहू, उपाध्यक्ष जमुना बाई को बनाया गया है। पुलिस सखी द्वारा लगातार अपराधिक तत्वो पर विशेष नजर बनाये रखेंगें एवं अवैध शराब निर्माण पर मुहिम चलाते हुए गांव में अशांति फैलाने वालो के खिलाक थाने मे शिकायत किया जायेगा। इस मौके पर हरदीभाठा के सरपंच दुलिया बाई ठाकुर, पुलिस थाना मैनपुर एएसआई सुरेश निषाद, महिला कमांडो भूमि पटेल बिन्दाबाई, फुलोबाई, गायत्री, यशोदा, कृष्णा बाई, ईश्वरी, भान बाई सहित महिला सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *