राजिम में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए बालक हाईस्कूल का निरीक्षण कलेक्टर निलेश कुमार झीरसागर

? जिला रिपोर्टर कृष्ण कांत त्रिपाठी गरियाबंद

गरियाबंद कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने राजिम में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालन के लिए पंडित रामबिशाल पाण्डेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल एवं जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रकांत वर्मा भी साथ थे। कलेक्टर क्षीरसागर ने स्कूल परिसर का अवलोकन करते हुए प्राचार्य को इस दिशा में कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजिम में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए यह उपर्युक्त स्थल हो सकता है।
उन्होंने परिसर में लायब्रेरी और लैब निर्माण के लिए तैयारी करने के भी निर्देश दिये। साथ ही पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को स्कूल भवन का माॅडल प्रारूप बनाने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को स्कूल के लिए प्राचार्य एवं शिक्षकिय स्टाफ प्रतिनियुक्ति में कार्य करने हेतु चयनित करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चैरसिया, एसडीएम श्री जी.डी. वाहिले, तहसीलदार श्री ओ.पी. वर्मा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *