पतोरा में हनुमान मंदिर स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम के पुत्र चैतन्य बघेल और ओएसडी आशीष वर्मा

पाटन। समीपस्थ ग्राम पतोरा में चल रहे सार्वजनिक हनुमान मंदिर उत्सव स्थापना दिवस पर भक्तवत्सल प्रभु श्री हनुमान जी महराज, भगवान त्रिभुनेश्वर महाकालेश्वर भोलेनाथ महाराज, व प्रभु शनिदेव जी महाराज के पूजा समारोह में पाटन विधानसभा के खुशहाली की कामना के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल एवं मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन महेंद्र वर्मा, कार्यक्रम संयोजक व समाजसेवी, तहसील साहू समाज के अध्यक्ष कांग्रेस नेता अश्वनी साहू , ग्राम पंचायत पतोरा के सरपंच श्रीमती अंजीता गोपेश साहू ने हनुमान दरबार पतोरा में उपस्थित होकर पूजा अर्चना कर समस्त पाटन विधानसभा क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार पतोरा हनुमान जी के स्थापना दिवस पर 2018 में आये थे, उस समय ग्राम के पूर्व सरपंच अश्वनी साहू व कार्यकर्ताओं ने पतोरा मुक्तिधाम मार्ग की समस्या को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के समक्ष रखा, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया था। जिस पर दुर्ग जिला कलेक्टर ने मार्ग बनाने की घोषणा की और 2 करोड़ 87 लाख रुपए में से कुछ राशि किसानों को मुआवजा के रूप में मिलेगी। साथ ही उक्त राशि से रोड का निर्माण भी किया जाएगा। उक्त स्वीकृति के लिए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके ओएसडीआशीष वर्मा का आभार माना। जिसमें हनुमान मंदिर समिति के लोग और मुख्य कार्यकर्ताओं के रूप में समाजसेवी अश्वनी साहू , चुनीलाल ठाकुर, रामरतन साहू, भूषण कौशल, सुरेश कपूर, हेमंत कपूर, रामकुमार बंदे, नरेश श्रीवास, करण साहू, शिशुपाल ठाकुर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *