देवभोग:पंकज बिसी एवं छायासंत बिसी बने एन.एस.यू.आई के जिला संयोजक

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद। भारतीय छात्र संगठन के प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के अनुशंसा पर एन.एस.यू.आई. सोशल मीडिया चेयरमैन अर्पित परगनिया द्वारा पंकज बिसी एवं छायासंत बिसी को एन.एस.यू.आई. के जिला संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया। प्रदेश के गरियाबन्द जिले में 3 लोगों को जिला संयोजक बनाया गया।
जिसमें देवभोग ब्लॉक से पंकज बिसी व छायासंत बिसी को चयनित किया गया l पंकज बिसी और छायासंत बिसी नियुक्ति के सम्बन्ध में चेयरमैन अर्पित परगनिहा एवं आकाश शर्मा को आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा की उन्हें जिस तरह जिम्मेदारी सौंपी गई है l उस जिम्मेदारी में खरा उतरने का पुरी कोशिश करेंगे l
पंकज बिसी एवं छायासन्त बिसी के नियुक्ति पर जिला एन. एस. यू. आई. के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं तक में खुशी का माहौल बना हुआ है। देवभोग एन.एस.यू.आई के ब्लॉक अध्यक्ष महेश कुमार नागेश, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश बिसी, महासचिव युवराज मांझी, आर.के.नागेश,प्रेम नायक,तिरन नायक,तिरनाथ नायक एवं वरिष्ठ एन.एस.यू.आई. कार्यकर्ता प्रेम नागेश ने बधाई देते हुए कहा देवभोग एन.एस.यू.आई. से आज तक किसी का भी जिला में नियुक्ति नहीं हुआ था l आपके कुशल नेतृत्व एवं छात्रों के हित के लिए जो कार्य किए हो उस कार्य को देख आपको संगठन के द्वारा जिम्मेदारी दी गई है l उस पर पूर्ण रुप से खड़ा उतरोगे हमें पूर्ण विश्वास है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *