बेमेतरा।25 दिसंबर को तुलसी पूजन एवं श्रीमद्भगवद्गीता जयंती मनाने का आह्वान सभी संस्कृतिप्रिय प्रदेश वासियों से युवा सेवा संघ बेमेतरा के अध्यक्ष सोनू साहू ने किया।और साहू ने बताया श्रीमद्भगवद्गीता व तुलसी पूजन की महिमा बापू जी कहते हैं तुलसी का स्थान भारतीय संस्कृति में पवित्र और महत्वपूर्ण है तुलसी को माता कहा गया है। यह मां के समान सभी प्रकार से हमारा रक्षण व पोषण करती हैं। विदेशों में श्री गीताजी का महत्व समझकर स्कूल, कॉलेजों में पढ़ाने लगे हैं, भारत सरकार भी अगर बच्चों एवं देश का भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहती है तो सभी स्कूलों कॉलेज में गीता अनिवार्य कर देना चाहिए । आसाराम की प्रेरणा से वर्ष 2014 से 25 दिसम्बर को ‘तुलसी पूजन और श्रीमद्भगवद्गीता जयंती मनाना प्रारंभ हुआ। जिसमें युवा सेवा संघ बेमेतरा द्वारा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा और उसके बाद कलेक्टोरेट, जनपद, आईटीआई, जिला पंचायत, न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, नगर पालिका परिषद, थाना प्रभारी, पार्षद गण, एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को श्रीमद्भगवद्गीता और तुलसी मां के पौधे, कैलेंडर, साहित्य, टाफिया आदि वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नंदनी आश्रम के अध्यक्ष जगत साहू, डॉ तारेंद्र साहू, सोनू साहू, प्रदीप साहू, कन्हैया साहू, कुश कश्यप, मनोज साहू, अयोध्या यदु, यमन देवांगन, रोशन साहू,खोमलाल सिन्हा, सिद्धान्त चौहान, भगवती साहू, भुवन साहू, हेमलाल साहू, गणेश पटेल, रेवाराम पाल,महेश साहू, मुक्ता दीदी, सिन्हा दीदी, एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
25 दिसंबर को तुलसी पूजन एवं श्रीमद्भगवद्गीता जयंती मनाने का आह्वान
