पोषण वाटिका का कुपोषण दूर करने में अहम योगदान, घुघवा के नंद घर मे स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन, प्रोटीन पाउडर का वितरण किया


पाटन। मंगलवार को ग्राम पंचायत घुघवा के पंचायत भवन में स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ जांच शिविर में कुपोषित बच्चों की जांच कर उन्हे निशुल्क प्रोटिन पावडर और मल्टी विटामिन्स दवाईयों का वितरण किया गया। जिससे कि बच्चे कुपोषण मुक्त हो सके।
इसका आयोजन में घूघवा सेक्टर की सुपरवाइजर संध्या सिंग , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति राधिका देवांगन , करसा की कार्यकर्ता अनीता साहू एवम वेदांता नंदघर कार्यकर्ता रिंकी साहू अहम योगदान रहा । इस स्वास्थ जांच शिविर में डॉक्टर वन्दना शर्मा द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई । 13 कुपोषित बच्चों मिले ,उन्हें उचित दवाईयों मुहैया कराई तथा माता पिता को बच्चो के प्रति ध्यान देने के लिए परामर्श दिया गया और बताया गया कि बच्चो को स्वास्थ जांच शिविर में वितरित चीजों के अलावा फलदार , पत्तेदार सब्जियों व मौसमी फलों का सेवन कराएं ।
जिससे उनके बच्चे जल्द से जल्द कुपोषण मुक्त होकर स्वास्थ बने । इसके अलावा नंद घर की अन्य कार्यकर्ता श्रीमती स्वाती उपाध्याय ने पोषण वाटिका के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घर में ही पोषण वाटिका का निर्माण कर बच्चो के अविभावक बच्चो को स्वअर्जित शुद्ध व पौष्टिक सब्जियों का सेवन करवाए जो स्वस्थ शरीर व सुखी जीवन का परिचायक हैं। और इस कोरोना काल के समय सुरक्षित और स्वस्थ शरीर सुखी जीवन का मुल मंत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *