गरियाबंद:ग्रामीण क्षेत्रों में बैक सखियां बनी मददगार घर पहुंच सेवा से लेनदेन हुआ सुलभ, जिले की बैंक सखियों ने किया 15 करोड 70 लाख से अधिक का लेनदेन

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद। कोरोना काल में लाॅकडाउन के कारण सामाजिक रूप से वरन आर्थिक गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हुई थी। इस स्थिति में ग्रामीणों के समक्ष बैंकों से नगद निकासी में बडी समस्या उत्पन्न हो गई थी। इस लंबे समय तक चले महाबंद की स्थिति में ग्रामीणों के समक्ष बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति की विकराल समस्या एक चुनौती बन कर सामने खडी हो गयी थी। उनके खातों में पैसे थे, पेंशन की राशि, मनरेगा की राशि व अन्य रूप से राशि थी परंतु बैंको की शाखाएं या तो शहर में स्थित थी या तो गांवो से काफी दूरी पर थी जहां पर आम ग्रामीणों का पहुच पाना काफी कठिन था। ऐसे समय में ग्रामीणों के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान‘ के अंतर्गत अपनी सेवाए दे रही बैक सखियां संकटमोचक साबित हुई है। ये बैंक सखियां न केवल ग्रामीण वनांचल क्षेत्रों में पैसे की कमी को पूरा कर रही हैं बल्कि बुजुर्ग, दिव्यागों व असहाय लोगों के घरों तक पहुंच कर अपनी सेवाएं दे रही है ताकि पैसो की कमी से उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पडे। जिले में कार्यरत कुल 159 बैंक सखियों ने लगभग 15 करोड 70 लाख से अधिक की राशि का वितरण इस मुश्किल समय में किया गया। इनके द्वारा जिले में पेंशन के तहत 70 लाख, मनरेगा मजदूरी की राशि 4 करोड 79 लाख, प्रधानमंत्री जन धन खाते से 76 लाख व अन्य 8 करोड 26 लाख से अधिक की राशि का वितरण किया गया।जनपद गरियाबंद की कुल 34 बैंक सखियों द्वारा अब तक सर्वाधिक 3.34 करोड, जनपद छुरा में सेवाएं दे रही कुल 26 बैंक सखियों द्वारा 2.88 करोड से अधिक, जनपद फिंगेश्वर की कुल 26 बैंक सखियों द्वारा 2.44 करोड़, व मैनपुर की 35 बैंक सखियों द्वारा 2.67 करोड़ से अधिक नगद राशि का वितरण हितग्राहियों को किया गया है।

इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत वर्मा द्वारा जिले में सेवाए दे रहे समस्त बैंक शाखाओं को बैंक सखियों के सहयोग एवं नगदी राशि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया है जिसका परिणाम रहा है कि इनके द्वारा करोड¬कि रूपयों का आहरण/वितरण हितग्राहियों को किया जा सका है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर की मंशानुसार जिले की प्रत्येक दो पंचायत अंतर्गत एक बी.सी.सखी रखने की कार्ययोजना फलीभूत हो रही है। बी.सी.सखी के प्रचार- प्रसार हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में इनका दीवाल लेखन तथा फ्लैक्स प्रिटिंग के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।इस कार्य की सतत मानीटरिग व आवश्यक मार्गदर्शन जिले में पदस्थ जिला कार्यक्रम प्रबंधक (वित्तीय समावेशन) रमेश वर्मा द्वारा किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य में बैंक सखियों को बिहान टीम के जिला अधिकारियों डीएमएम, दुर्गा शंकर सोनी, पतंजलि मिश्र, ग्रेब्रियल जान, आशीष सिंह, अमर सिंह व विकासखंण्डों के अधिकारियों बीपीएम सुप्रिया बारा, हेमंत तिर्की अतुल दुबे, सुभाष निर्मलकर, पालेश्वर मरकाम, समस्त वाईपी, क्षेत्रीय समन्वयकों का उल्लेखनीय योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *