छात्रा की अनुकरणीय पहल: कोरोना कॉल में भी बह रही है ज्ञान कि गंगा

पाटन। संकुल केंद्र बालक पाटन के अधीनस्थ ग्राम तेलीगुंडरा की एम एस सी गणित की छात्रा कु खेमा साहू स्वयं पढ़ रही है। साथ ही साथ बच्चो को भी 6 माह से कोरोना कॉल के समय ये लगातार 6 घंटा बच्चों को निःशुल्क पढ़ा रही है। साथ ही साथ बी एड और cg psc की तैयारी कर रही है। कक्षा 6 वी से 8 वी तक के लगभग 100 बच्चों को प्रतिदिन गणित,विज्ञान एवम् समाजिक विज्ञान जैसे विषय को प्रति विषय 1-1घंटे समय निर्धारित की हुई है। राष्टीय प्रतिभा खोज चयन परीक्षा हेतु बच्चो को तैयार भी कर रही है। खेमा साहू ने बताया कि कोर्स लगभग पूर्णता की ओर है। बच्चो के बौद्धिक,शैक्षिक विकास हो इसके लिए बच्चो को पूरी तैयारी करवा रही हूं ताकि बच्चो का पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़े।

गौरतलब हो कि खेमा साहू ने लॉकडाऊन के दौरान बच्चों में पढ़ाई की निरंतरता बनाये रखने की उद्देश्य को लेकर 10 से 12 बच्चों को पढ़ाने की शुरुवात की थी। जो आज सैकड़ो छात्र छात्राओ को निशुल्क शिक्षा दे रही है।

शैक्षिक संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने बताया कि तेलीगुंडरा के कक्षा 6वी से 10वी तक के स्कूल में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे कोरोना काल में भी पढ़ाई से वंचित नहीं है।शाला की ओर से भी सहायक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *