पाटन। विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले कुर्मीगुंडरा पँचायत में बुनयादी सुविधा सरपंच पार्वती आडिल के कुशल नेतृत्व में दूरुस्थ होती जा रही है।सरपंच पार्वती आडिल के मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 ड्यूल पंप की स्वीकृति प्रदान किया था। जिससे पेयजल व्यवस्था दुरुस्त हुआ। सरपंच पार्वती आडिल ने News24carate से चर्चा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण विकास के लिए हर सम्भव सहयोग मिल रहा है हमारी भी प्राथमिकता सिक्छा स्वास्थ्य रोजगार सड़क बिजली पानी प्रमुख है। इस वर्ष कोरोना संकट काल मे ग्रामीणों को मनरेगा के माध्यम से लगातार रोजगार उपलब्ध कराया गया था । लगभग 80 श्रमिक परिवार का 100 कार्य दिवस पूरा हो चुका है और बाकी शेष मनरेगा श्रमिको का 100 दिन पूरा होने वाला है। उसी तरह शिक्षके इस्तर को सुधारने स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया गया है जहां बच्चो को कम्प्यूटर की सिक्छा प्रदान किया जाएगा साथ ही चौथी औऱ पाँचवी के बच्चों को नवोदय प्रतियोगी परीछा की तैयारी कराई जाएगी जिसके लिए गाव के ही पड़े लिखे युवा को पँचायत द्वारा उचित मानदेय में नियुक्त किया जाएगा इंटरनेट से जोड़ने पँचायत भवन स्कूल आंगनबाड़ी भवन व पटवारी सदन में वाई फाई लगाया जा रहा है जिससे लोगो का काम आसान होगा सरपंच ने आगे बताया कि पँचायत द्वारा गाव में लगे ड्यूल पंप से सभी सामुदायिक सामाजिक भवन जैसे साहू सदन पटेल भवन कुर्मी भवन आदिवादी भवन में पेयजल व्यवस्था हेतु पाइप लाइन का विस्तार किया गया साथ ही सभी शासकीय भवन जैसे पँचायत भवन तीन आंगनबाड़ी केंद्र तक पानी पहुचाने पाइप लाइन का विस्तार किया गया । सरपंच द्वारा किये जा रहे इस नेक कार्य के लिए सभी सामाजिकगणो के अलावा आँगबाड़ी के कार्यकर्ता व सहायिका ने सराहना करते हुए कहा कि सरपंच के इस पहल से अब सभी समाजिक भवन में पानी पहुचा है अब धार्मिक पारिवारिक कार्यक्रमो को संचालित करने के लिए पानी की दिक्कत नही होगी। श्रीमती आडिल ने आगे बताया कि गाव में लो वोल्टेज की समस्या व कम छमता का ट्रांसफार्मर के कारण बार बार बिजली चली जाती थी जिससे ग्रामीण जन काफी परेशान थे। जिसको दूर करने जे ई जामगांव आर दूजेंद्र गजपाल को मांग पत्र सौपा गया था जिसको प्राथमिकता देते हुए भाठा पारा में एक ट्रांसफार्मर लगाया है और दुसरा ट्रांसफार्मर बस्ती पारा में लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने जल्द ही लगाया जाएगा साथ ही 20 एकड़ के फलोद्यान तक बिजली आपूर्ति करने ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है जो कि जल्द ही लग जायेगा सरपंच ने बताया कि गाव के कई प्रमुख जगह बस्ती में भेलवा तालाब सीतला मन्दिर पटेल पारा व खेल मैदान नव निर्मित गौठान तक विद्युत लाइन विस्तार कर बिजली आपूर्ति की जाएगी ताकि वहां तक रोशनी बिखेरी जा सके।
