पाटन। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज केंद्रीय युवा/महिला संगठन की वार्षिक मनवा कुर्मी महोत्सव एवं पाटन राज अधिवेशन का भव्य आयोजन ग्राम- सिर्री (गाड़ाडीह) में 6 दिसंबर रविवार को किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय पातनराज के पदाधिकारियों ने बताया कि परिणय पुष्प पत्रिका विमोचन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (मुख्य संरक्षक) व अति विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से होगा। अत: समस्त विवाह योग्य नवयुवक-युवतियों से आग्रह है कि परिचय प्रदान करने हेतु बृजेश वर्मा 9303062302, राकेश नायक 9165914040 या अपने अपने राज के युवाध्यक्ष/ महिलाध्यक्ष से संपर्क कर जल्द पंजीयन करायें। सामाजिक पदाधिकारियों ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड 19 को देखते हुए कार्यक्रम शासन के नियमों के परिपालन में सम्पन्न होगा।
