पाटन। आज धान खरीदी केंद्र सेलूद मे समिति के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ,अश्वनी साहू अध्यक्ष साहू समाज पाटन, जयश्री वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारम्भ किया गया।
सेलूद सोसायटी में पहले दिन 20 किसानों से लगभग 2500 कट्टा धान खरीदी की जाएगी। समिति द्वारा किसानो को धान बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिये पूरा प्रबंध किया गया है। मौके पर सदस्य कांति साहू उपाध्यक्ष सहकारी समिति, दिलीप कुर्रे संचालक, मोरध्वज साहू संचालक, रमेश देवांगन संचालक,रतनु यादव संचालक,लक्ष्मीनारायण चंद्राकर प्रबंधक, रोमन वैष्ण्व सहायक, लोचन यादव,शिव यादव, उमाशंकर, हरिश्चंद साहू, लक्ष्मण यादव, ग़ुलाल ठाकुर मेघराज ओंकार कमलेश लिलेश्वर ,जीतेन्द्र साहू आदि उपस्थित थे।
