पाटन। छत्तीसगढ़ साशन के आदेशानुसार आज धान खरीदी का सुभारम्भ ब्लाक कांग्रेश कमेटी की अनुसंशा पर जिला कांग्रेश कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी युगल किशोर आडिल सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पुनेश्वर वर्मा व समिति के सदस्यों व किसानों द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया। समिति प्रबन्धक रोहित वर्मा ने बताया कि आज कुल 25 किसानों का टोकन जारी किया गया है। प्रतिदिन कुल 3500 कट्टा धान खरीदी का लछ्य रखा गया है। युगल किशोर आडिल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों का सरकार है। ये पहला राज्य है जहां किसानों को उनके उपज का प्रतिक्विंटल 2500 रुपये दे रहा है। जब पूरा देश कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है लोगो के पास रोजी रोटी की समस्या है। ऐसे वक्त में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान व मजदूरों के लिए योजनाए संचालित कर आर्थिक मजबूती प्रदान किये समिति। अध्यक्ष पुनेस्वर वर्मा ने किसानों को आस्वस्त करते हुए कहा कि धान खरीदी केंद्र में किसी तरह को असुविधा किसानों को नही होगी सारी व्यवस्था पूरी की जा चुकी है। धान खरीदी के अवसर पर समिति सदस्य राकेश यदु, देवाशीष बधेल, समिति कर्मचारी रविशंकर साहू, कम्प्यूटर आपरेटर मनोज वर्मा के अलावा पाहन्दा झा के किसान नन्दकुमार नायक ,जितेंद वर्मा, सेवा राम यदु,तौलक निलेस्वर ठाकुर,खेमेन्द्र ठाकुर के अलावा धान बेचने वाले किसान उपस्थित थे।
