एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने कला का प्रदर्शन किया

दुर्ग। जिला स्तरीय कला उत्सव 2020 का आयोजन समग्र शिक्षा स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित माध्यमिक कक्षाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय कला उत्सव 28 नवंबर को संपन्न हुआ । कार्यक्रम मीडिया प्रभारी जैनेंद्र गंजीर ने बताया सर्वप्रथम ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई गई जिनमें प्रथम चयनित विद्यार्थियों का जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व का अवसर प्राप्त हुआ।मुख्यता 9 विधाओं पर यह कला उत्सव आधारित था। शास्त्रीय संगीत, गायन, पारंपरिक लोक संगीत गायन, शास्त्रीय संगीत वादन, पारंपरिक लोक संगीत वादन, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, दृश्य कला, द्वि आयामी दृश्य कला,त्रिआयामी स्थानीय खिलौने एवं खेल एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि पी के एस बघेल जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता अभय कुमार जयसवाल सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा दुर्ग एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती पुष्पा पुरुषोत्तमन सहायक संचालक शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन में सुरेंद्र पांडे जिला मिशन समन्वयक एवं अमित घोष सहायक संचालक दुर्ग शामिल हुए दुर्ग डॉक्टर के वी राव विकास खंड शिक्षा अधिकारी दुर्ग, टी आर जगदल्ले विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाटन, अरुण खरे विकास खंड शिक्षा अधिकारी धमधा शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ राज गीत से किया गया ।जिला कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रश्मि नामदेव,लखेश्वर साहू एवं श्रीमती मंजू सिंह के निर्णय के निर्देश में बच्चों ने वर्चुअली जुड़कर उत्साह पूर्वक विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें भरतनाट्यम ,पंचतंत्र की कहानी ,कृषि के कार्यसे संबंधित माडल ,बस्तर आर्ट ,छत्तीसगढ़ की संस्कृति ,छत्तीसगढ़ी गायन , नृत्य,शास्त्रीय गायन ,तबला वादन ,बेंजो वादन ,सुमधुर संगीत इत्यादि विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिले । उद्घोषक के रूप में आरिफ खान ,मोहित शर्मा, संजय कुमार मैथिल, हेमंत मढरिया का सहयोग मिला कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में डॉ सरिता श्रीवास्तव ,डॉ सरोज साहू, डॉ दुलारी चंद्राकर, परसराम साहू ,श्रीमती निभा रानी मधु ,श्रीमती रेखा त्रिपाठी , नरोत्तम साहू, देवेंद्र बंछोर, सरजीत चक्रबर्ती, श्रीमती वर्षा तेलंग , मोहित शर्मा, त्रिलोक चौधरी उपस्थित रहे। दो दिवसीय लोक कला उत्सव बच्चो के रोचक प्रस्तुति के साथ सम्पन्न हुआ।
लोक उत्सव2020 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित विद्यार्थी

वादन-शास्त्रीय संगीत

बालक -अक्षत जैन हा से स्कूल विलक्षण जैन कुम्हारी

गायन शास्त्रीय संगीत
बालिका -अनुपमा बनर्जी के पी एस नेहरू नगर भिलाई
बालक – सौभाग्य साहू रेलवे स्कूल चरोदा, मो. अर्शिल खान एम जी एम भिलाई

गायन पारंपरिक
बालिका -ख्याति मिथिलेश के पी एस भिलाई
बालक -भुपेश देवांगन हा से स्कूल पाहंदा अ

नृत्य पारंपरिक लोकनृत्य –
बालक -रुपेन्द्र सिन्हा हा से स्कूल केसरा
बालिका -क्षमा देवांगन हा से स्कूल जामग़ाव आर

शास्त्रीय नृत्य

बालिका -पलक उपाध्याय के पी एस भिलाई

चित्रकला दृश्य कला 2D
बालिका -सुषमा विश्वकर्मा आदर्श उ मा विद्यालय दुर्ग
बालक -निखिल साहू उ मा विद्यालय लिमतरा

दृश्य कला 3D
बालक -केजूराम निषाद उ मा विद्यालय बालक पाटन
बालिका -राशी जैन उ मा विद्यालय विलक्षण जैन कुम्हारी

स्थानीय खेल एवं खिलौने
बालक -लोमेश साहू उ मा विद्यालय कोड़िया
बालिका – प्रीति देवांगन उ मा विद्यालय अमलेश्वर

वादन लोक संगीत
बालक -ओमप्रकाश वर्मा उ मा विद्यालय बालक पाटन, राघवेन्द्र मानिकपुरी उ मा विद्यालय लिटिया
बालिका -इंदु यादव उ मा विद्यालय कुम्हारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *