शराब की खाली बोतलों में बंद हो रहा बचपन

किशन हिरवानी

शराब दुकानों के आसपास दर्जनों बच्चें मिल जाएंगे जिनकी रोटी का इंतजाम शराब की खाली बोतलों से होता है। सुबह शराब की दुकान खुलते ही शराब दुकानों के आसपास बच्चों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है।
इन बच्चों में ऐसे बच्चे भी शामिल है जिनका उम्र 5 से
13 साल तक भी है। सुबह शराब की दुकान खुलते ही ये बच्चे शराब दुकानों के आसपास जहाँ पर मदिराप्रेमी खुलेआम शराब पीते है उनके अगल बगल खड़े होकर बच्चे बोतल खाली होने का इंतजार करते रहते है। बच्चें कभी कभी खाली बोतल लेने के लिए आसपस में मारपीट तक कर लेते हैं।
News24carate.com द्वारा ऐसे ही कुछ दुकानों के आसपास जाकर पड़ताल करने पर पता चला कि खाली बोतल इकट्ठा करवाने में बच्चों के माता पिता ही उन्हें खाली बोतल लेने के लिये भेजते है। खाली बोतलों को बेचकर दिन भर में ये बच्चे 50 से 100 रुपये कमाई कर लेते है।
राजनादगाँव जिले के गंडई शराब दुकानों के आसपास दर्जनों बच्चों की आंखें शराब की खाली बोतल तलाशती रहती हैं। बोतल तलाश रहे एक बच्ची ने बताया कि उसका परिवार भी गंडई में रहता है। पिताजी बीमार होने के कारण कुछ कमा नहीं पाते। मां काम पर चली जाती है। लेकिन मां की कमाई से इस महंगाई में पेट नहीं भरता। इसलिए वह देर रात तक शराब की खाली बोतलें इकट्ठा करता है। इससे रोज ही करीब 50-100 रुपये की आमदनी हो जाती है।इसी तरह अन्य दर्जनों बच्चे बियर की खाली बोतलों में अपना भविष्य तलाशते हैं। वे भी इसी कमाई से परिवार का पेट भरने में सहयोग देते हैं।
जब हमने बच्ची से पूछा कि स्कूल क्यों नही जाती हो तो बच्ची ने कहा कि पड़ने का मन तो करता है लेकिन उनके स्कूल चले जाने से घर मे चूल्हा नही जलेगा। इसलिये स्कूल ना जाकर खाली बोतल इकट्ठा कर घर मे देना पड़ रहा है।
इन बच्चों को कई मदिराप्रेमी गाली-गलौच कर भगा भी देते है। बच्चों के ऊपर हमेशा खतरा मंडराते रहता है। क्या पता किस शराबी का नियत कब बिगड़ जाए और इन बच्चों के ऊपर कोई अनहोनी घटना ना घट जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *