पाटन। जनपद पंचायत पाटन में पदस्थ सहायक विकास विस्तार अधिकारी के के चन्द्रवँशी (निज सहायक पाटन विधायक), संतुराम वर्मा.ओ पी तिवारी, व्यासनारायन शर्मा करारोपण अधिकारी एवम देवदत्त ठाकुर सहायक ग्रेड 3 जनपद पंचायत पाटन का सेवानिवृत्त उपरांत आज विदाई समारोह का आयोजन कर विदाई दिया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीइओ मनीष साहू सहित जनपद पंचायत पाटन के सभी स्टॉफ/पंचायत सचिव उपस्थित थे।
