पखांजुर क्षेत्र जो की कांकेर जिला के अन्तर्गत आता है यहां के किसान खरिफ सीजन मे मुख्य रूप से धान की फसल ही लेते है। परंतु धीरे धीरे अभी अधिकतर किसान अपना आय बढ़ाने के लिये और परिवार का खर्च व जरूरत को पूरी करने के लिये मुख्या फसल धान के साथ सब्जी भी लेना शुरु कर रहे है।
पियन्कर सरकार ग्राम इन्द्रप्रस्थ,विकासखंड पखांजुर, जिला कांकेर के रहने वाले है उनके परिवार मे पिता उनके माँ तथा उनके दो बहन एक भाई है, व सभी एक साथ ही रहते है बड़ा परिवार होने के कारण उनकी दैनिक जरूरत भी अधिक होती है, पियन्कर सरकार खरिफ सीजन मे सिर्फ धान की खेती ही करते थे। जिसके चलते अपने अधिकतर पूंजी खेती और परिवार की जरूरत को पूरा करने मे ही खर्च कर देते थे, जिसके कारन धान लगाने के एक महिने बाद से ही उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना परता था, तभी उन्होने मुख्या फसल के साथ सब्जी की फसल लेने का सोचा, एवम कुछ साल सब्जी का फसल लेने लगे, परंतु उन्हे बरसात के मौसम मे सब्जी का फसल लेने की खास जानकारी नही थी, जिसके चलते उनका फसल उतना अच्छा नही हो पता था ।
पियन्कर सरकार को पता चला कि उनके ग्राम मे रिलायंस फाऊंडेशन का प्रोग्राम होने वाला है तभी से वे रिलायंस फाऊंडेशन के साथ जुड़े रहे और समय समय मे अपने खेती से सम्बंधित जानकारी लेते रहे।
उन्होने अपने खेत मे बर्बाट्टि और बैगन लगाया था, जिसमे बहुत ही किड़ा लग रहा था, लेकिन नियंत्रण नही हो पा रहा था, उनके ग्राम मे 18 मई 2020 को कोरोना के चलते एक मल्टीलोकेशन ओडियो कान्फ्रेंस प्रोग्राम रखा गया, जिसमे उन्होने भाग लिया और अपने खेती से सम्बंधी परेशानी को हमारे कृषि विशेषज्ञों से चर्चा की, जिसमे पियन्कर सरकार ने बताया की हमारे बर्बाट्टी और भाटा के खेत मे बहुत ही इल्ली लगा है, और फसल को नष्ट कर रहा है, और उसमे मैं कीड़े को नियंत्रित करने के लिए कोलोरोपयरिफॉस व सय्पर्मेथ्रिन दवाई का उपयोग कर रहा हू, परंतु किड़ा खताम ही नही हो रहा है। तो उन्हें कृषि विशेषज्ञ ने बताया की आप खेत मे एक ही दवाई ना डालकर, दवाई को बदल बदल कर स्प्रे करे, जिससे आपका खेत ठीक रहेगा। एवं अभी आप अपने खेत मे इमामेकटिन बेंजोएट 80 ग्राम 200 ली पानी में मिलकर या क्लोरांट्रानीलीप्रोल 80 मिली 200 मी पानी में मिलाकर प्रति एकड़ प्रयोग करें |
पियन्कर सरकार ने उस सलाह को अपने खेत मे उपयोग किया, जिससे उनका खेत का किड़ा खताम हो गया, पियन्कर सरकार अभी सभी फसलो में अच्छी उत्पादन के लिए हमेशा रिलायन्स फाउंडेशन के कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेते रहते है ।
पियन्कर सरकार ने बताया की उन्होने लगभाग 0.5 एकड़ जगह मे बैगन के VNR-212 के किस्म की खेती किया है। जिसमे लगभाग 13500 का खर्च हुआ, तथा उन्होने बैगन को बाजार मे 30 रुपय प्रती किलो के दर से 26 कुन्टल 4-5 तुड़ाई मे बेचा है। जिससे उनको 78000 रुपय प्राप्त किया, उन्होने कुल 64500 रुपय लाभ प्राप्त किया।
इसके अलावा जब भी आवश्यकता होती है, वह रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से रिलायंस फाउंडेशन के विशेषज्ञों से सलाह लेते है, मैं रिलायंस फाउंडेशन की सूचना सेवाओं के लिए धन्यवाद करता हु, कि मुझे खेती की वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराने में मदत की ।
पियन्कर सरकार का कहना है कि सभी किसानों को रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 की सेवाओं का उपयोग करना चाहिए, एवं कम खर्च के साथ अधिक कमाई करनी चाहिए।
