भिलाई नगर। भिलाई शहर में संचालित फीवर क्लीनिक में अब प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक प्रथम पाली में तथा दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक द्वितीय पाली में कोरोना टेस्टिंग व सैंपल लेने का कार्य किया जाएगा! पहले यह समय बहुत ही कम था, जिससे दूसरे अस्पतालों में भीड़ लग रही थी तथा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, आयुक्त सह नोडल अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी ने लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भिलाई क्षेत्र में संचालित फीवर क्लीनिक में कोरोना जांच की समय अवधि को बढ़ाने फीवर क्लीनिक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं! नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत फीवर क्लिनिक में कोरोना लक्षण आने पर जांच कराई जा सकती है! भिलाई क्षेत्र के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठ धाम, कोसानगर, खुर्सीपार एवं छावनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहका, वैशाली नगर, जुनवानी एवं बापूनगर में कोरोना टेस्ट की व्यवस्था की गई है! चिकित्सकों द्वारा बताए गए कोरोना के लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार, सिर दर्द, सांस लेने में तकलीफ, सुखी खांसी, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, गले में खराश, खाने में स्वाद न आना, यदि किसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए हो तो अविलंब अपना कोरोना टेस्ट कराना चाहिए! इससे अपने परिवार एवं दूसरों को भी संक्रमण मुक्त रखने में मदद मिलेगा! कोविड-19 से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना, साबुन या सेनीटाइजर से अपने हाथों को बार-बार धोना, ताजा गर्म भोजन ग्रहण करना, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से दूर रहना, मुंह एवं नाक को ढकने के लिए मास्क या अन्य उचित उपाय अपनाना, खासते व छिकते वक्त टिशू का इस्तेमाल करना, टिशू के नहीं होने पर गमछा, रुमाल का उपयोग करना एवं इसे समय-समय पर साफ करना, सामाजिक दूरी बनाए रखना बेहद आवश्यक है! कोविड-19 संकट के दौरान स्वयं की देखभाल और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय बताए जा रहे हैं !
