भिलाई नगर। रोका छेका अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम की टीम ने सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़ने शहर में अभियान चलाया। नेशनल हाइवे, नेहरू नगर रोड, घड़ी चौक से डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक, कोहका रोड, लक्ष्मी मार्केट का निरीक्षण कर पांच गाय और एक सांड को पकड़े और सभी को भिलाई नगर स्थित शहरी गौठान ले जाकर छोड़ा गया। जोन आयुक्त सुनील अग्रहरी की टीम ने रोका छेका अभियान चलाया और शहरों में घूम रहे आवारा पशुओं की धरपकड़ प्रारंभ की। लक्ष्मी मार्केट एरिया में घूम रहे पांच गाय और सांड को पकड़ने की कार्रवाई की। साथ ही आसपास के डेयरी संचालको को अपने मवेशियों को बांध कर रखने की समझाइश दी गई इस बाबत पशु मालिकों से संकल्प पत्र भी भराया जा चुका है। पशुओं को पकड़ने के लिए वाहन विभाग द्वारा विशेष वाहन तैयार किया गया है जिसकी मदद से आसानी से पशुओं को उठा कर दूसरे वाहन में शिफ्ट किया जाता है!
