ए सी बी के छापा मार कार्रवाई सब इंजीनियर आया लपेटे में,,,

जांजगीर। जिले के अकलतरा के जनपद पंचायत में हुई एंटी करप्शन ब्यूरो की छापेमार कार्रवाई में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत एव ग्रामीण विकास विभाग के सब इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है।
जनपद पंचायत में सब इंजीनियर को एसीबी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है, सब इंजीनियर के साथ ही उसका निजी सहयोगी भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। सब इंजीनियर ने पंचायत के निर्माण कार्य के मूल्यांकन के बदले 20 हजार रुपए की मांग की थी। ये रिश्वत मुड़पार ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच से मांगी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *