अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही कर मार्ग संरचना को हटाया गया टाऊनप्लानिंग व निगम से बिना लेआउट स्वीकृत के प्लाटिंग की जा रही थी

दुर्ग 16 सितं0 ! नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आज बघेरा वार्ड 56 में शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे की जा रही अवैध प्लाटिंग के कार्य को आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार अवैध प्लाटिंग के लिए किये गये मार्ग संरचना को जेसीबी से हटाकर कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, सहा0 भवन अधिकारी गिरीश दीवान, भवन निरीक्षक विनोद मांझी, जगन्नाथ सोरी, अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा और उनकी टीम उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि वार्ड 56 शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे भाठापारा बस्ती बघेरा दुर्ग स्थित हल्का रकबा 48 दुर्ग ख.नं. 4080 हेक्टेयर लगभग 2 एकड़ भूमि में सुरेश कुमार गुप्ता/आ0 सत्यनारायण गुप्ता, तथा महेन्द्र स्वर्णकार आ0स्व. श्विराम स्वर्णकार द्वारा भूमि काके टुकड़ों में बांट कर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। ग्राम एवं नगर निवेश विभाग तथा निगम से बिना ले-आउट लिये प्लाट का बिक्री किया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर आयुक्त श्री बर्मन द्वारा अवैध प्लाटिंग रोकने दो बार नोटिस जारी की गई थी। परन्तु प्लाटिंग का कार्य नहीं रोका गया। और प्लाट के लिए मार्ग संरचना का निर्माण किया जा रहा था। आज आयुक्त के निर्देश पर कार्यवाही कर मार्ग संरचना हटाया गया तथा पंचनामा तैयार की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *