पाटन। सेवा सहकारी समिति सेलूद द्वारा आवारा मवेशी के व्यवस्थापन को लेकर सरपंच, गौठान समिति अध्यक्ष औयर।किसानों की बैठक धान खरीदी केंद्र में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में ग्राम सेलूद, मुड़पार, पतोरा,चुनकट्टा,अचानकपुर,फेकारी, परसाही,ढौर ,बोहारडीह के पंचायत प्रतिनिधि और किसान शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी गावों के पंचायत प्रतिनिधियों , गौठान समिति के अध्यक्षों और किसानों द्वारा आवारा मवेशियों की व्यवस्थापन के लिये अपना विचार रखा गया।
मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की अर्थव्यस्था को सदृढ़ करने के लिये राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजना चलाई जा रही है। जिसका सफल संचालन किसानों की सहभगिता से हो सकेगी। सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि के लिये 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, 2 रुपये किलो में गोबार खरीदी की जा रही है। ग्राम कौही में आवारा पशुओं को किसानों ने अपने घर मे रखकर गोबर बेचकर मुनाफा ले रहे है। सभी गावों में इस तरह की व्यवस्था हो तो आवारा मवेशी की से फसलों को होने वाली नुकसान से बचा जा सकता है। ओएसडी श्री वर्मा ने सरपंचों से गौठान में मवेशियों को रखने के लिये किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उस परेशानी को दूर करने पंचायत में प्रस्ताव कर जनपद पंचायत के सीईओ को अवगत करवाये।
समिति अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने चर्चा करते हुए कहा कि आवारा मवेशियों से खरीफ फसल को किसी भी समस्या का हल सामूहिक प्रयास से ही किया जा सकता है। किसान पिछले 3 महीनों से अपने फसल को बचाने कई प्रयास कर रहे है। अब धान पकने को तैयार हो रहा है। इस दौरान आवारा पशुओं से फसल को बचा पाने में सफल रहे तो किसानों की चेहरे में खुशहाली आ सकती है।
ग्राम पतोरा के किसान अश्वनी साहू ने कहा किसान को अपनी फसल को बचाने की जवाबदारी स्वयं की है। कई किसान ऐसे भी है जो अपने मवेशियों को घर पर बांध कर नही रख रहे है। जिसके कारण शाम होते ही बडी संख्या में आवारा पशु देखे जा सकते है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा किसानों की फसल को बचाने गौठान समिति का गठन किया गया है। समिति का संचालन किसानों को आपसी तालमेल के साथ करने की आवश्यकता है।
सेवा सहकारी समिति सेलूद के अंतर्गत आने वाले गावों में आवारा मवेशियों से फसल को बचाने के लिये ग्राम ढौर के मॉडल गौठान में मवेशियों को रखा जाएगा। मवेशियों को गौठान तक पहुंचाने ल की जवाबदारी सम्बंधित पंचायत की होगी। समिति द्वारा मवेशियों की चारा,पानी, और चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा, अश्वनी साहू,सरपंच सेलूद श्रीमती खेमिन खेमलाल साहू,दिलीप कुर्रे, गोपेश साहू,मोरध्वज साहू,किशन हिरवानी,चुनकट्टा सरपंच भूषण सोनवानी,प्रेमलाल साहू, चंपा यादव, समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चन्द्राकर,रमेश देवांगन,विनय चन्द्राकर, गोपेश साहू, दुलारी यादव,कांति साहू,सत्यभामा भागवत बंछोर,पिंकेश्वर साहू, दिलीप बंछोर,पवन पटेल,रतनू यादव,झुकु पटेल,अश्वनी साहू, मोहित अमृत,प्यारेलाल साहू,रामाधार यादव,
सहित अन्य उपस्थित थे।
