वन सभापति द्वारा ब्रह्मा निषाद को ट्राई साइकिल प्रदान किया

? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद  

गरियाबंद,,, जिला मुख्यालय गरियाबंद से 36 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम पंचायत धवलपुरडीह के निवासी दिव्यांग ब्रह्मा निषाद को जागरूक संघर्षशील जन हितेषी कार्यों में हमेशा सजग रहने वाली वन सभापति जनपद पंचायत गरियाबंद चंदा बारले द्वारा समाज कल्याण विभाग से प्रदत ट्राईसाईकिल वितरित की गई। ट्राईसाईकिल मिलने के बाद  दिव्यांग ब्रह्मा निषाद को अब आने जाने में कोई तकलीफ नही होगी। इस दौरान प्रथम जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी नरेंद्र देवांगन व नूतन सर विशेष रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *