नगर पालिका गरियाबंद में कंटेनमेंट जोन सहित विकास कार्यो का कलेक्टर ने लिया जायजा

? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

कलेक्टर छतर सिंह डेहरे ने आज दोपहर नगर पालिका गरियाबंद अंतर्गत चल रहे विकास कार्यो सहित कंटेनमेंट जोन का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री डेहरे ने पैरी कालोनी वार्ड नम्बर-01 में अधोसंरचना मद से बनाये जा रहे सी.सी. रोड का अवलोकन किया। उन्होंने इंजीनियर को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप सी.सी.रोड बनाने के निर्देश दिये। इस दौरान निर्माणाधीन सड़क में खुले कैप को ढ़कने के भी निर्देश दिये गये। इसके पश्चात वार्ड नम्बर-15 में स्थित महारिन डबरी के संबंध में जानकारी ली गई। इंजीनियर ने बताया कि महारिन डबरी में पिचिंग वर्क, सी.सी रोड, लैंड स्कैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है।

सौदर्यीकरण के लिए घास लगाने का कार्य शेष है। तकनीकी स्वीकृति के पश्चात यह कार्य पूर्ण हो जायेगा। कलेक्टर ने तकनीकी स्वीकृति के पश्चात 15 दिन के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात कलेक्टर द्वारा वार्ड नम्बर-13 में घोषित कंटेनमेंट जोन का जायजा लिया गया। यहां दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर ने जोन में आवश्यक कार्यो के लिए आने जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी ली और पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने कंटेनमेंट जोन में शासन के दिशा-निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करने के निर्देश दिये है। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री निर्भय साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सुश्री संध्या वर्मा, नायब तहसीलदार श्री समीर शर्मा एवं पार्षद रितिक सिन्हा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *