अस्पताल पहुँचकर मरीज़ों को फल वितरित कर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन,कहा संकट की घड़ी में भूपेश सरकार डटकर कर रही सामना

 ? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद । जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने आज देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज़ों के बीच पहुँचकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का जन्मदिन दिन मनाया,इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने मरीज़ों को फल भी वितरित किया, वही श्री नेताम ने आर्थिक सहायता भी मरीज़ों को दी,
इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के मुखिया मोहन मरकाम जी का आज जन्मदिन है,लेकिन कोरोना काल में उन्होंने अपना जन्म दिन नही मनाने का निर्णय लिया,और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि अस्पताल पहुँचकर मरीज़ों की मदद करे,मरीज़ों से मिलने के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने सभी को भरोशा दिलाया कि कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार कोरोना का डटकर मुकाबला कर रही है,स्वास्थ्य व्यवस्थाओ को लेकर सरकार बहुत ज्यादा गम्भीर है,ऐसे में कोरोना से डरने की जरूरत नही है बल्कि डटकर उसका मुकाबला करने की जरूरत है,इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष के साथ अलतमस खान उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस, तरुण नागेश संयोजक युवा कांग्रेस बिन्द्रानवागढ़, नंदकुमार बघेल अध्यक्ष आईटी सेल बिन्द्रानवागढ़, हरिश्वर पटेल महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर, धमेंद्र बघेल एनएसयूआई अध्यक्ष अमलीपदर, गूँजेश कपिल सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर, हुकमत यादव सचिव जिला युवा कांग्रेस गरियाबंद, कुलदीप सोनी सचिव जिला युवा कांग्रेस गरियाबंद, सुधीर अग्रवाल सरपंच प्रतिनिधि सीनापाली सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *