छात्रों के हित में एनएसयूआई देवभोग ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम को ज्ञापन सौंपकर की मांग


? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
देवभोग वासी छात्र जो गरियाबंद आईटी एस महाविद्यालय एवं गुरुकुल महाविद्यालय में अध्ययनरत है आगामी 25 सितंबर में परीक्षा हो रहा है जिसमें छात्रों को परीक्षा केंद्र शासकीय पीजी कॉलेज गरियाबंद है जिसमें छात्रों को उत्तर पुस्तिका लेना है 17 से 25 सितंबर के मध्य व 25 से परीक्षा है जिसका उत्तर उन्हें घर बैठे उसी तारीख को 2 घंटे बाद तक परीक्षा केंद्र में जमा करना है अन्यथा स्पीड पोस्ट के माध्यम से उसी दिन भेजना है दोनों ही तरीकों से यह संभव है क्योंकि देवभोग से गरियाबंद दूरी 130 किलोमीटर तय करना पड़ता है जिससे वक्त बहुत कम हो पाएगा वह स्पीड पोस्ट 2:00 बजे बात नहीं किया जाता वह आए दिन बिजली समस्या नेट की समस्या होते रहती है इस बीच अध्ययन केंद्र तक उत्तर पुस्तिका भेजना असंभव है छात्रों की समस्या को लेकर एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष महेश कुमार नागेश एवं उपाध्यक्ष उमाशंकर सिन्हा और महासचिव युवराज मांझी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेम नागेश के एवं गरियाबंद में अध्ययन करने वाले देवभोग के छात्रों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम से यह गुहार लगाई की पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर परीक्षेत्र का आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा को अपने निवास स्थित केंद्र शासकीय पंडित श्याम शंकर मिश्र महाविद्यालय देवभोग में उत्तर पुस्तिका प्राप्त एवं जमा करने सुविधा उपलब्ध कराया जाए ,जिससे छात्रों को परीक्षा देने में कोई समस्या उत्पन्न ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *